वैश्विक यूनिटेड 2025: उज्जैन में एकता और चेतना का महोत्स

पवित्र नगरी उज्जैन 14 से 16 फरवरी 2025 तक तीन दिवसीय वैश्विक यूनिटेड 2025 का ऐतिहासिक आयोजन हो रहा है इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “एक चेतना, एक अस्तित्व” के सिद्धांत को सशक्त बनाना है, जिसमें 20 से अधिक देशों के विचारक, विद्वान, जीवन प्रशिक्षक और आध्यात्मिक गुरुओं का समागम होगा।
इस आयोजन में विभिन्न सत्र, परिचर्चाएँ और कार्यशालाएँ आयोजित की जाएंगी, जो आत्म-जागृति, आध्यात्मिक उन्नति और वैश्विक एकता को बढ़ावा देंगी। प्रतिभागी न केवल अपनी संस्कृति और ज्ञान साझा करेंगे, बल्कि वैश्विक शांति और सद्भाव को भी मजबूत करेंगे।उज्जैन, जो महाकाल की नगरी के रूप में प्रसिद्ध है, इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनेगा, जहाँ प्राचीन भारतीय दर्शन और आधुनिक विचारों का संगम देखने को मिलेगा। यह महोत्सव न केवल भारत, बल्कि पूरे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण पहल होगी, जो मानवता को जोड़ने और एक समग्र चेतना की ओर अग्रसर करने का कार्य करेगी।