
भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूर्ण होने पर संगोष्ठी और निधि समर्पण का आयोजन , स्काउट गाइड कार्यालय पर किया गया
उज्जैन | भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर ने कहा कि उज्जैन बाबा महाकाल की नगरी के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का गृह जिला भी है इसलिए हर कार्य को लक्ष्य बड़ा बनाकर कार्य करें एवं निधि समर्पण के लिए टोली बनाकर संघ की रीती नीति के अनुसार कार्य करें, अधिक से अधिक निदेशक समर्पण का कार्य करवाए, इस दौरान प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधा कृष्णन , भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवाई , भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कुलदीप गुर्जर , भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री निरंजन सिंह जी , पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह जी शेखावत, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमेश चंद शर्मा जी ,भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री बालमुकुंद पाटीदार , मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरी , भारतीय मजदूर संघ के के विभाग प्रमुख सतीश शर्मा शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे
कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री किशन सिंह शेखावत ने किया और आभार जिला अध्यक्ष मनीष कारपेंटर जी ने प्रकट किया जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलशन मंसूरी ने दी।